फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में साधु और बर्खास्त सिपाही की हत्या

Tue, 17 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आश्रम में हत्या के बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
गोधूलिपुरम स्थित श्रीमोहन संन्यास आश्रम में जूना अखाड़े के साधु महंत राजेंद्रानंदपुरी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई तो बराबर के कमरे में मौजूद पुलिस के बर्खास्त सिपाही प्रभास गौतम की सरियों से पीट पीट कर जान ले ली गई।
विज्ञापन


दो लोगों की हत्या से धर्मनगरी में दहशत फैल गई। घटना के बाद से आश्रम का एक शिष्य पीयूष लापता बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है।

घटना का पता मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय चला, जब परिवारीजनों की प्रभास और पीयूष से लापता होने की सूचना पर पुलिस श्रीमोहन आश्रम पहुंची। आश्रम का दरवाजा बंद मिलने पर पुलिस ने कुंडी तुड़वाई तो अंदर एक कमरे में बर्खास्त सिपाही का  खून से लथपथ शव पड़ा था। दूसरे कमरे में आश्रम के महंत राजेंद्रानंदपुरी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि प्रभास का परिवार मोहल्ला गोधूलिपुरम में ही रहता है और वह कल शाम से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते पुलिस से बर्खास्त किया गया था। पीयूष निवासी बेसवां थाना इग्लास (अलीगढ़) मंगलवार सुबह से लापता है।

पुलिस ने दोनों कमरे सील कर दिए हैं और पीयूष के भाई अखिलेश को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। सूचना पर एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी (सिटी), सीओ सदर अजय कुमार पहुंच गए।  एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या की गई है। बर्खास्त सिपाही के सिर पर सरियों से प्रहार किया गया और साधु को फांसी पर लटकाकर मारा गया है। हकीकत से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हट सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें