फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एसएसपी गाजियाबाद की भांजी, भतीजी की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सीडेंट
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना महावन क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से हुए हादसे में एसएसपी गाजियाबाद की भांजी त्रिशा (18) और भतीजी अन्नू यादव (20) की मौत हो गई। एसएसपी की बहन, भांजे, गनर और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार लोग गाजियाबाद से होली मनाने मैनपुरी और जसराना जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 122.800 गांव खप्परपुर के पास हुआ। एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव मूलरूप से फीरोजाबाद जिले में गांव बैहड़ी के रहने वाले हैं और इनके पिता व परिवार के अन्य लोग जसराना में रह रहे हैं।

बहनोई गिरीशचंद्र यादव मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव खेरिया के रहने वाले हैं और नोएडा की सूरजपुर चौकी के इंचार्ज हैं। सोमवार दोपहर गिरीश चंद्र यादव की पत्नी सरिता यादव (40) , बेटा यश कीर्ति यादव (14), बेटी तन्वी यादव (16 ), त्रिशा यादव (18), एसएसपी गाजियाबाद के भाई प्रवीन यादव की बेटी अन्नू यादव (20) व गनर विपिन दुबे, चालक के साथ गाजियाबाद से मैनपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन


इनको रास्ते में अनु यादव को जसराना छोड़ना था। टायर फटने के बाद असंतुलित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में त्रिशा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से नयति हास्पिटल मथुरा लेकर आई। यहां उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई, अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

सूचना पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव, एसपी हाथरस अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और अन्य पुलिस अधिकारी नयति हास्पिटल पहुंच गए। देर शाम जसराना में अन्नू और त्रिशा के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

 20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
 मथुरा/बलदेव। हादसे के बाद 20 मिनट तक एसएसपी के रिश्तेदार मौके पर घायलावस्था में तड़पते रहे। राहगीर और ग्रामीणों ने इसकी सूचना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को दी। वहां से भी एंबुलेंस आने में समय लगा। इसके बाद घायलों को राया कट होते हुए एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से तुरंत गाड़ी वापस कर नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें