फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की हत्या कर शव एक्सप्रेसवे किनारे फेंके

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
murder dummy
विज्ञापन
दो युवकों की हत्या करने के बाद शव यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खेतों में फेंक दिए गए। दोनों के चेहरे तेजाब से जलाए गए हैं और शरीर पर जगह-जगह जख्म बने हैं। शव गल रहे हैं लिहाजा माना जा रहा है कि इनकी हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने क्राइम सीन से घंटों साक्ष्य तलाशे। पुलिस के अनुसार दोनों युवक पहनावे से सिक्ख प्रतीत हो रहे हैं। इनके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन


बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हतकोली निवासी हरिशंकर के खेत में रविवार सुबह पांच मीटर के अंतर पर दो शव मिले। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के करीब बताई जा रही है। गले पर बने निशान के आधार पर पुलिस मान रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी पर रखवा दिया है। एसपी देहात अरुण कुमार और सीओ महावन सुरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मान ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की गला दबाकर अन्यत्र हत्या की गई और शवों को यहां तीन दिन पहले फेंका गया। मृतक सिक्ख प्रतीत हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत पता चलेगी। 

चेहरे पर डाला तेजाब
दो शवों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो पांच-छह दिन से अधिक पुराने होंगे। मृतकों के शरीर में कीड़े लग चुके थे। चेहरे भी बमुश्किल पहचान में आ रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि उनके चेहरे को तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश हुई हो। इनसे भयंकर बदबू आ रही थी। कोई भी इनके पास जाने से बचता दिखा। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे-हाईवे बने बदमाशों का अड्डा
मथुरा से गुजरने वाला हाईवे-दो और एक्सप्रेसवे बदमाशों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। 15 दिन पहले फरह क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती और महिला का शव बैग में मिला था, जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। लगातार मथुरा में फेंके जा रहे इन शवों के पीछे कौन है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी है। अब एक्सप्रेसवे किनारे सर्विस रोड स्थित खेतों में मिले शवों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें