फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कैंटर में ट्रक की टक्कर से दो की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
dummy - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौंहारी के निकट गुरुवार की रात एक ट्रक की हाईवे पर खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर के क्लीनर और एक किसान की मौत हो गई। दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के परिवारीजनों ने छाता कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बलदेव से किसान श्यामवीर (45 वर्ष) पुत्र खजान सिंह निवासी दघौट और गिरीश पुत्र राजकुमार कैंटर में आलू लेकर गुड़गांव जा रहे थे। हाईवे पर अशर फैक्ट्री के निकट चालक कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर लघु शंका के लिए चला गया। क्लीनर और दोनों किसान कैंटर के आगे खडे़ होकर बीड़ी पीने लगे।

इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक की कैंटर में पीछे से टक्कर हो गई। किसान श्यामवीर और क्लीनर भूपेंद्र पुत्र पूरन झरौटा, बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें