फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Wed, 10 May 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
सादाबाद रोड पर मदैम के निकट शनिवार दोपहर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सादाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। चालक टैंकर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन


अखलाक (28) पुत्र कपिल अहमद अपने दोस्त मनीष उर्फ गणेश (25) पुत्र संजीव पाराशर निवासी चामड़ मोहल्ला होलिया मस्जिद सादाबाद शनिवार दोपहर बाइक से मथुरा से लौट रहे थे। मैदम के निकट सामने से आ रहे टैंकर से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में अखलाक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर भीड़ जुट गई, ग्रामीणों ने यूपी 100 पर सूचना दी। मनीष कुमार उर्फ गणेश को अस्पताल भेज दिया गया, यहां उपचार शुरू होने से पहले की उसने भी दम तोड़ दिया। जेब से मिले आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र से दोनों की शिनाख्त हुई। सूचना पर परिवारीजन घटनास्थल पर आ गए। देर शाम अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें