हाइवे पर अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हाइवे स्थित पराग डेयरी की समीप अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। उसने हरी-नीली जर्सी और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गेट नबंर नौ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 41 वर्ष होगी। पुलिस की माने तो मृतक भिखारी प्रतीत हो रहा है।