फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रोला से कैंटर टकराया, चालक की मौत

Thu, 05 Nov 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 122 के समीप आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रोला से टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। दूसरे हादसे में टायर फटने से कैंटर पलट गया। पीछे से आ रहा कंटेनर कैंटर से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


आयशर कैंटर डीएल 1 जीएलसी 5434 के चालक ओमवीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला सराय थाना औंछा जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर दीपू निवासी गांव मामताबाद जिला फर्रुखाबाद घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रोला लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक का शव निकाला और घायल क्लीनर को जिला अस्पताल भेज दिया।

एक्सप्रेसवे पर दूसरे हादसे में गुरुवार सुबह आयशर कैंटर डीएल 1 एनडब्ल्यू 0678 नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। टैंटीगांव के निकट माइल स्टोन 87 पर टायर फटने से पलट गया। पीछे से आ रहा कंटेनर एचआर 55 जे 9957 कैंटर से टकरा जाने से अनियंत्रित होकर मीडियम रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कैंटर और कंटेनर सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को टोल पर भेज रोड को साफ करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें