फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में वाहन चोर ने खाया विषाक्त पदार्थ

Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर कोतवाली लाए गए वाहन चोर ने हवालात में विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर कोतवाली और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वे उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। देर शाम तक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने शनिवार को सुबह 10 बजे एक युवक को चोरी की अपाचे बाइक, मास्टर चाबी, चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण और कई बाइकों की नंबर प्लेट सहित पकडे़ जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। एसएसआई देवकी नंदन एक सिपाही और होमगार्ड के साथ जाकर जीआरपी से आरोपी जितेंद्र उर्फ दिनेश निवासी कोटा राजस्थान को पकड़कर थाने ले आए।

उसे हवालात में बंद कर दिया। बताया गया है कि हवालात में उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। 10 मिनट बाद जितेंद्र की हालत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा। पुलिसकर्मी उसे बाथरूम ले गए जहां वह बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग आने लगा। यह देख कोतवाली में हड़कंप मचा और आनन फानन में चोर को जीप में डालकर धौलीप्याऊ स्थित गोयल हास्पिटल के आईसीसीयू में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर अनिल यादव और कोतवाली प्रभारी पहुंचे। देर शाम तक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें