फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 May 2017 11:56 PM IST
मथुरा
विज्ञापन
murder - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नरहौली में शनिवार की रात को चार साल के बेटे अभय के साथ छत पर सो रही बुलबुल (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली बुलबुल अब तलाक मांग रही थी। गोली उसके सीने पर इतने पास से मारी गई कि आरपार निकल गई।  रविवार सुबह पांच बजे पड़ोसी ने छत पर खून देखा तो बुलबुल की
विज्ञापन


हत्या की खबर फैल गई। रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। पति हरेंद्र घर से गायब था। पुलिस का कहना है कि दंपति के बीच विवाद था। हरेंद्र बुलबुल पर शक था। हरेंद्र कभी कभी आता था और अपने चार साल के बेटे के खर्चे के पैसे उसे दे जाया करता था। बुलबुल ने पांच महीने पहले तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी कर दिया था। हत्या के बाद से पड़ोस में

किराए पर रह रहे एक दर्जन युवक भूमिगत हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह छात्र हैं। इनके साथ रहने वाले तीन युवक अब भी गांव में हैं। पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। अभय को परिवारीजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



शादी को दोनों ने छोड़ दिया था गांव
 छाता कोतवाली के गांव दद्दीगढ़ी निवासी हरेंद्र और बुलबुल के घर पास पास थे। दोनों के परिवार उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। दोनों ने घर छोड़कर शादी कर ली। हरेंद्र हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली में मकान बनाकर बलबुल के साथ रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले पति-पत्नी के बीच मकान को लेकर विवाद हो गया था। हरेंद्र मकान बेचना चाहता था। बुलबुल की पिटाई करने पर हरेंद्र के खिलाफ हाईवे थाने में एनसीआर भी लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें