राधारानी सेवा समिति की ओर से खादर में स्थित राधारानी मंदिर के लिए जा रही पदयात्रा में शामिल महिलाओं के साथ मांट रोड पर तीन लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उन्होंने तीन यात्रियों के साथ मारपीट कर दी और फायरिंग करते हुए भाग गए।
राया के रेतिया बाजार स्थित गोपालजी मंदिर से रविवार सुबह खादर में स्थित राधारानी मंदिर के लिए पदयात्रा जा रही थी। मांट रोड पर विद्यासागर स्कूल के निकट पहले से खड़े तीन युवकों ने यात्रा में शामिल होकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी।
इसका विरोध किया तो यात्रा में शामिल पंकज, अशोक, मोनू वर्मा से उन्होंने मारपीट कर दी और तंमचा निकाल फायरिंग करते, धमकी देते हुए वे भाग गए। घटना के संबंध में अशोक ने थाना राया में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।