फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज चेयरमैन सहित चार नामजद

Sat, 28 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में छात्र के पिता ने कालेज चेयरमैन सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारों पर छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र उत्पल यादव निवासी कृष्णानगर ने गुरुवार को ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र की जेब से मिले सुइसाइड नोट में कालेज प्रबंधन और कंप्यूटर साइंस विभाग की फैकल्टी पर मानसिक  प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया था।

शुक्रवार को इसे लेकर कालेज में भी छात्रों ने काफी तोड़फोड़ और हंगामा किया। शनिवार को छात्र के पिता वीरेंद्र यादव ने कृष्णा नगर चौकी में कालेज चेयरमैन प्रदीप कुमार, कंप्यूटर साइंस विभाग के दुर्गापूजा, नीरेंद्र और संजय चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें