फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी को थप्पड़ जड़ने वाला मुंशी सस्पेंड

Wed, 22 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हाईवे में शिकायत लेकर पहुंचे 80 साल के वृद्ध को थप्पड़ मारकर भगाने वाले मुंशी को निलबिंत कर दिया गया है। एसएसपी मोहित गुप्ता की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन


गांव खामनी के राधेश्याम अपने भतीजे की शिकायत लेकर 18 फरवरी को थाने पहुंचे थे। उन्होंने भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाया। मामले में वृद्ध की सुनवाई तो दूर मुंशी सुनील यादव ने पहले वृद्ध को फटकार दिया। राधेश्याम अपनी तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कराने के लिए कहने लगे तो मुंशी ने थप्पड़ मार दिया।

इसकी शिकायत वृद्ध ने एसएसपी मोहित गुप्ता से की। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सौंपी। जांच के बाद एसएसपी ने तत्काल मुंशी सुनील यादव को निलंबित कर दिया है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की सुनवाई न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें