फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक चेयरमैन ने जांच को गई टीम को पीटा

Thu, 15 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
गांव तुलागढ़ी में राशन डीलर की शिकायतों की जांच को पहुंचे तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी की टीम को डीलर और सपा नेताओं ने घेर लिया। राशन डीलर के पक्ष में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार भी पहुंच गए। आरोप है कि जगदीश नौहवार और उनके समर्थकों ने जांच टीम के सदस्यों को पीटा। इस संबंध में जगदीश नौहवार और राशन डीलर सहित दस के खिलाफ थाना सुरीर पर तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राशन डीलर के खिलाफ लंबे समय से ग्रामीण राशन की कालाबाजारी की शिकायत कर रहे थे। इसकी शिकायत हाल ही में एसडीएम से भी की गई थी। एसडीएम ने तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस के साथ जाकर शिकायतों की जांच करने को कहा था।  बुधवार को शाम पांच बजे जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक रामसनेही, थानाध्यक्ष सुरीर   के साथ जांच करने तुलागढ़ी पहुंचे और ग्रामीणों के बयान लिए।

इसी बीच राशन डीलर ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार को इसकी जानकारी दे दी। कुछ ही समय में समर्थकों के साथ सपा नेता गांव में आ गए। उन्होंने डीलर का पक्ष लेते हुए धमकियां देने लगे। इस संबंध में पूछे जाने पर जगदीश नौहवार ने पहले तो इस तरह की घटना होने से इंकार किया, बाद में फोन काट दिया और फिर रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर गांव तुलागढ़ी में जांच को टीम गई थी। ग्रामीणों से की गई पूछताछ में डीलर के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इसी दौरान सपा नेता जगदीश नौहवार ने समर्थकों के साथ आकर टीम के साथ मारपीट कर दी। उनके साथ इस दौरान तहसीलदार और पुलिस भी थी। इसकी तहरीर सुरीर थाना में दी गई है।
विज्ञापन

केपी मिश्रा
जिला आपूर्ति अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें