फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल 

Thu, 15 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नईगंज में गोली चलने के बाद जुटी भीड़। 
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज स्थित शुक्ला पुरम कालोनी में बुधवार की शाम बदमाशों ने भीड़ में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर गोली चलाई गई वहां भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था और लोगों की भीड़ थी।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पिस्टल के साथ दबोच लिया। उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पिटाई से घायल बदमाश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अतुल सक्सेना ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों से बात की लेकिन घटना की असल वजह पता नहीं चल सकी है। 

नईगंज में स्थित शुक्ला पुरम कालोनी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद बुधवार को भंडारा चल रहा था। कालोनी निवासी दीपक का भांजा बदलापुर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी शैलेंद्र दुबे (23) भी भंडारे में शामिल था। लोगों की भीड़ जमा थी तभी बाइक से कुछ लोग पहुंचे और एक बदमाश ने भीड़ में गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली शैलेंद्र के दाहिने हाथ में कंधे के नीचे लगी। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा।  बाइक सवार बदमाश भाग गए लेकिन भीड़ ने उनमें से एक को पकड़ लिया। उसके पास पिस्टल बरामद हुई। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों कोे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिस्टल के साथ पकड़ाए बदमाश की पहचान बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी कलित यादव (24) के  रूप में हुई है। घटना की सूचना पर  एसपी अतुल सक्सेना अस्पताल पहुंचे और दोनों युवकों से बातचीत की रिकार्डिंग करवाई। एसपी ने बताया कि घटना की असल वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाइनबाजार थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव का कहना है कि दोनों युवक नईगंज मोहल्ले में ही रहते हैं। जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। विवाद किस बात को लेकर है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें