फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकने पर बदमाश ने गार्ड को मारी गोली

Wed, 08 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों का दुस्साहस देखिए। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी पाश कालोनी विश्वलक्ष्मी नगर में मंगलवार की रात गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मी को बदमाश ने टोकने पर गोली मार दी। गंभीर घायल सुरक्षागार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के पास में ही पूर्व सांसद जयंत का मकान है।
विज्ञापन


थाना हाईवे अंतर्गत अमर कालोनी निवासी प्रेमपाल पुत्र गोपाल विश्वलक्ष्मी नगर में सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं। मंगलवार की रात करीब एक बजे वह और एक अन्य गार्ड संतोष कालोनी में गश्त कर रहे थे। कल्याण सिंह एडवोकेट के घर के समीप उन्हें कार के पीछे एक युवक छिपा दिखा। दोनों गार्ड्स ने टोका तो युवक ने बाहर निकलकर तमंचे से गोली चला दी और भाग निकला। गोली प्रेमपाल के जबडे़ में लगी।

फायरिंग की आवाज से कालोनी में जगार हो गई। सूचना पर एसपी सिटी शैलेश पांडे, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे सुरक्षाकर्मी संतोष ने थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि प्रेमपाल के टोकने पर बदमाश ने उसे गोली मार दी। गार्ड का उपचार चल रहा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें