फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहिबा! दबंगों ने मेरा सब छीन लिया

Wed, 08 Apr 2015 11:55 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहिबा! दबंगों ने मेरा खेत पात और घर द्वार सब छीन लिया है और अब मेरी जान पर बन आई है। मुझे दबंगों से बचाइये और मेरा खेत घर दिलवा दीजिए। यह कसक है 65 साल के रिखीराज वर्मा की, जो पिछले कई दिनों सें एसडीएम के यहां अपनी फरियाद लेकर आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बरेंग निवासी रिखीराज वर्मा की पत्नी का निधन 15 साल पहले हो चुका है। उसका एक बेटा है जो शराबी प्रवृत्ति का है। रिखीराज वर्मा के नाम गांव बरेंग में 25 बीघा खेती और मकान है। इस पर पिछले कई सालों से दबंगों ने कब्जा कर रिखीराज और उसके परिवार को मारपीट कर गांव से भगा दिया है।
रिखीराज अपनी फरियाद के लिए पिछले कई दिन से एसडीएम सदर के कार्यालय की चौखट नाप रहा है, लेकिन उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। परेशान रिखीराज ने मंगलवार को तहसील दिवस में अपनी फरियाद की है। इसमें उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें