नगर की एक कालोनी में पांच दिन पूर्व पड़ोसी युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में एसएसपी के आदेश पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर की एक बस्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी छह जनवरी की रात लगभग 8:30 बजे घर में अकेली थी। किशोरी की मां मायके गई थी और किशोरी के भाई और पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर थे।
उसी समय पड़ोसी युवक घर में घुस आया। युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता के पिता ने एसएसपी को बताया कि आरोपी युवक वृंदावन थाने में सफाई का कार्य करता है। ऐसे में स्थानीय पुलिस से उसको न्याय नहीं मिल पा रहा है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी अशोक कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।