फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता झांसे में रखकर करता रहा महिला से दुष्कर्म

Sun, 01 Nov 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ निवासी महिला ने सपा नेता विनोद चतुर्वेदी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि विनोद चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिला महासचिव हैं।

बताए अनुसार वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले विनोद चतुर्वेदी की मुलाकात दो वर्ष पूर्व मेरठ निवासी महिला से हुई। आरोप है कि बातों ही बातों में विनोद ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


शादी करने का झांसा देकर अपने साथ वृंदावन ले आए। यहां डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। वह जब भी उससे शादी करने के लिए कहतीं वह टालमटोल करता।

आरोप है कि पिछले दिनों जब विनोद पर शादी करने का दबाव बनाया तो अपने को समाजवादी पार्टी का नेता बताने वाले विनोद ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर महिला कोतवाली प्रभारी से मिली और घटना से अवगत कराया। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने विनोद चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें