फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी होटल मालिक को भेजा जेल

Wed, 08 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित होटल में दिल्ली की महिला से दुराचार के आरोपी होटल मालिक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। मामले में अब सामूहिक दुराचार की बात सामने आ रही है। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।  पुलिस ने थाने पर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। कोर्ट में भी बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चार अप्रैल को दिल्ली की दो महिलाएं बच्चे के साथ गोविंद नगर क्षेत्र में मथुरा-वृंदावन रोड स्थित केएनबी होटल में ठहरी थीं। बच्चे की तबीयत खराब होने पर एक महिला उसे दवा दिलाने गई। इसी दौरान होटल मालिक अशोक बिंदल निवासी सब्जी मंडी, डीग गेट और होटल कर्मचारी ने दूसरी महिला से गैंगरेप किया। मामले में गोविंद नगर पुलिस ने अशोक बिंदल को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। महिला के बयान के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष गोविंद नगर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को आरोपी अशोक बिंदल को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


होटल के कमरे में मिला आपत्तिजनक सामान
मथुरा। जांच में पुलिस को घटनास्थल कमरे और बाथरूम से आपत्तिजनक सामान मिला है। फोरेंसिक टीम ने दोनों जगह से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। अन्य सामान के नमूने लिए हैं। इनको जांच के लिए आगरा भेजा गया है।

जमीन विवाद का आरोप
मथुरा। आरोपी के परिवार के लोग होटल मालिक को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि छटीकरा स्थित करोड़ों की जमीन के विवाद में नोएडा के जमीनी कारोबारियोें ने उन्हें साजिशन फंसाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें