फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुन बेवरेज के कर्मी की मौत पर हंगामा

Sat, 23 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कर्मचारी के परिवारीजन
विज्ञापन
छाता कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से पेप्सी पेय बनाने वाली कंपनी वरुन बेवरेज के कर्मचारी मोटर मेकेनिक की मौत हो गई। गुरुवार देर रात कर्मचारी गाड़ी खराब होने पर उसे ठीक करने के लिए हाईवे पर जा रहा था।
विज्ञापन


छाता के गांव दौताना के निकट हाईवे पर शीतल पेय कंपनी पेप्सी का वरुन बेवरेज नाम से प्लांट है। गांव दौताना की गढ़ी माली निवासी दाऊजी (35) पुत्र मेघश्याम कंपनी में मोटर मेकेनिक के पद पर कार्यरत था। गुरुवार शाम वह कंपनी में काम खत्म कर घर चला गया।

रात 10 बजे आगरा की ओर माल लेकर गई कंपनी की गाड़ी रास्ते में खराब हो गई। कंपनी कर्मचारी रात 11 बजे दाऊजी को घर से जगाकर गाड़ी ठीक कराने के लिए लेकर आए। दाऊजी कंपनी के रजिस्टर में हाजिरी लगाकर हाईवे पर खड़ी कार में सवार होने जा रहे थे कि कोई वाहन उनसे टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें कंपनी कर्मचारी कोसीकलां अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दाऊजी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


रात दो बजे इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। रात तीन बजे आए परिवारीजनों ने कंपनी के गेट पर धरना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्राली आड़े तिरछे खड़े कर हंगामा किया। परिवारीजन मुआवजा और परिवार के दो लोगों को नौकरी देने की मांग करने लगे। सूचना पर छाता कोतवाली पुलिस, सीओ छाता पीयूष कुमार और राजनीतिक दलों के लोग पहुंच गए। बाद में आश्वासन पर दाऊजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें