फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई प्रवीन की हत्या

Sat, 19 Dec 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिए आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया सरिया बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


बता दें कि बीते पांच दिसंबर को हाथरस रोड कोयल गांव के निकट एक युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिला था। मृतक की शिनाख्त प्रवीन कुमार निवासी मोहकमपुर के रूप में हुई। घटना के बाद परिवारीजनों ने हत्या की रिपोर्ट श्यामवीर, भूरी और सोनू निवासी मोहकमपुर के खिलाफ दर्ज कराई थी।

घटना के बाद पुलिस ने भूरी और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में मुख्य आरोपी श्यामवीर ने न्यायालय में समर्पण किया। शनिवार को पुलिस ने श्यामवीर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने बताया चाचा ब्रह्मचारी के पास पंद्रह बीघा जमीन है। इस जमीन को प्रवीन जोतता था।
विज्ञापन


जमीन पर उसकी निगाह थी लेकिन प्रवीन आड़े आ रहा था। इसके चलते उसने सरिया से प्रहार प्रवीन की हत्या कर दी। शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया को घटनास्थल के पास से ही नींबू की झाड़ियों से बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें