फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहेतर संबंधों में बाधा बनने पर हुई गार्ड की हत्या

Mon, 03 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच माह पहले होटल के गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवाहेतर संबंधों में आडे़ आने पर गार्ड की हत्या की गई। 29 नवंबर 2016 को यमुना एक्सप्रेसवे के समीप हथकौली निवासी शिव कुमार का शव मिला था।

शिवकुमार वृंदावन में एक होटल पर गार्ड थे। वह रात को अपनी मोपेड से हथकौली गांव वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। घटना की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने आरोपी सोनप्रकाश निवासी श्याम कालोनी वृंदावन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि मृत गार्ड की पत्नी से आरोपी के संबंध थे। इनमें आड़े आ रहे गार्ड को सोनप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें