फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पकड़ा मांस से भरा ट्रक

Fri, 11 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा ट्रक
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के मांट-जाबरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने गुरुवार शाम मांस से भरा ट्रक पकड़ा। यह भोपाल मध्य प्रदेश से गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। पशु चिकित्सकों की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम टोल चौकी इंचार्ज की सूचना पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे ट्रक (एमपी 09 एचएफ 1437) को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर रोक लिया। चालक ने अपना नाम चांद खां निवासी चौधरी सराय नई बस्ती बदायूं बताते हुए कहा कि ट्रक में भरा मांस वह भोपाल से गाजियाबाद ले जा रहा था।

राया पशु चिकित्सा केंद्र के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामवीर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने मांस का नमूना लिया। सीओ ने बताया मांस से भरे ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें