फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला कल्पतरु का सीएमडी

Thu, 06 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
फ्लैट के नाम पर मोटी रकम हड़पने वाले कल्पतरु बिल्डटैक कारपोरेशन के सीएमडी और एमडी फरार हो गए हैं। फरह पुलिस ने इनके ठिकानों और प्रतिष्ठान चुरमुरा पर छापे मारे तो वहां ताले लटके मिले। हर समय यहां रहने वाले चौकीदार भी नदारद थे। 
विज्ञापन


कल्पतरु बिल्डटैक कारपोरेशन ने चुरमुरा में काफी सालों पहले फ्लैट तैयार कराए। इन फ्लैटाें में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से निकाली रकम को इन्वेस्ट किया। उन्हें क्या मालूम था कि रकम भी जाएगी और फ्लैट भी नहीं मिलेगा।

इन फ्लैटों को बुक कराने वाले धीरे-धीरे कल्पतरु बिल्डटैक कारपोरेशन के सीएमडी जयकृष्ण सिंह राणा और एमडी विपिन सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराने को आगे आने लगे हैं। दो दिन पहले एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर पश्चिमपुरी, आगरा निवासी कुंवरबाबू शर्मा ने 7.50 लाख रुपये हड़पने का मुकद्दमा दर्ज कराया तो पुलिस भी हरकत में दिखाई दी। बुधवार शाम औ गुरुवार सुबह फरह पुलिस ने चुरमुरा पर दबिश दी तो उन्हें कोई नहीं मिला। बैरंग लौटी पुलिस हर हाल में आरोपियोें को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


करोड़ों लेकर आठ महीने से फरार राणा
चिटफंड कंपनी चलाकर करोड़ों की दौलत कमाने वाली कल्पतरु कंपनी का सीएमडी जयकृष्ण सिंह राणा बीते आठ महीनों से फरार बताया जा रहा है। हजारों लोग अपने रुपये लेने के लिए उसके निवास मोतीकुंज और कार्यालय चुरमुरा तक पहुंचे, लेकिन किसी को कुछ भी हाथ नहीं लगा। कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले लोग भी अब अपनी रकम के डूबने के चक्कर में चिंतित हैं।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कल्पतरु के सीएमडी जयकृष्ण राणा की हरसंभव गिरफ्तारी की जाएगी।
- बबलू कुमार एसएसपी, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें