फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ की तेल चोरी में चार पुलिस टीमें खाली हाथ

Tue, 07 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
petrolium
विज्ञापन
100 करोड़ से अधिक की तेल चोरी में फरार मनोज गोयल समेत 13 आरोपी एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर बने हुए हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार दो आरोपी होली से पहले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


रिफाइनरी की जालंधर पाइपलाइन में सेंध लगाने और तेल चोरी के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मोहित गुप्ता ने चार टीमें लगाई हुई हैं। स्वाट, फरह, रिफाइनरी और हाइवे पुलिस की टीम एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी 13 में से एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

हालांकि पुलिस सूत्र दो आरोपियों पूर्व प्रधान सुरेश सिंह और पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी की होली से पहले गिरफ्तारी की संभावना जता रहे हैं। एएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को वारंट के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें