फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी नेटवर्क तोड़ने में जुटी बंगाल पुलिस

Fri, 26 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस को लड़कियों के बेचने वाले दलालों की तलाश में जुट गई है। सीमावर्ती राजस्थान और हरियाणा के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश के बाद टीम को काफी सुराग मिले हैं। हावड़ा से अपहृत किशोरियों को बरामद करने के बाद बंगाल पुलिस की दरोगा पयाली घोष ने बताया कि टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


इस मामले से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही कई गिरफ्तारियां होंगी। बंगाल पुलिस का सहयोग कर रहे एक संगठन के सदस्य नाजिस जैदी ने बताया कि यहां मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।   

 सूत्रों के अनुसार पश्चिमी बंगाल पुलिस जिस किशोरी को खोजने आई उसे कई बार बेचा गया। किशोरी को घर के बाहर से उठाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने उसे कोसीकलां भेज दिया। कोसी से उसे हरियाणा के होडल में बेचा गया। होडल के लोगों ने बामनी खेड़ा में बेचा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि बामनी खेड़ा के लोगों ने किशोरी को करीब डेढ़ लाख रुपये में राजस्थान के लोगों के जरिए कामर के लोगों को बेचा है। हावड़ा में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें गिरोह की महिला मुखिया भी शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें