फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला पालीटेक्निक छात्र का शव

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मिली लाश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुआ के घर से पीएमवी पालीटेक्निक के लिए निकले छात्र का शव गांव भरनाखुर्द, बरसाना के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था। बस मुंह में खून निकल रहा था। पुलिस तो हादसा मान रही है लेकिन क्राइम सीन हत्या की ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव भरनाखुर्द के रहने वाले विष्णु (18) पुत्र हरिओम का 29 अगस्त को पीएमवी पालीटेक्निक में प्रवेश हुआ था। 30 अगस्त को विष्णु अपनी मथुरा में रहने वाली बुआ के यहां से पालीटेक्निक के निकला। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो बुआ ने उसके मोबाइल पर फोन किया। मोबाइल स्विचऑफ मिला। इसके बाद बुआ ने अपने भाई को फोन किया। परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। तलाश के समय गोवर्धन में किसी व्यक्ति ने बताया कि 30 अगस्त को उसे 5:30 बजे यहां देखा गया था। परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्र्ज कराई। 

बुधवार को सुबह ग्रामीणों को पाली-पन्नापुर के खेतों में शव दिखाई दिया। पुलिस को सूचना दी तो यहां पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र दीखित ने शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त विष्णु के रुप में कर ली। तत्काल परिवारीजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कहीं निशान नहीं है। मुंह से जरूर खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें