फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवृक्ष के डीएनए के लिए गाजीपुर गई पुलिस बैरंग लौटी

Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh dummy
विज्ञापन
जवाहरबाग आपरेशन में मारे गए रामवृक्ष यादव की डीएनए के माध्यम से शिनाख्त के लिए उसके परिवारीजनों में से कोई नहीं मिला। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने के लिए चिकित्सकों की टीम लेकर गई हाईवे पुलिस रामवृक्ष यादव के गृह जनपद गाजीपुर से वापस लौट आई।
विज्ञापन


दो जून को हुए जवाहरबाग आपरेशन में मारे गए गाजीपुर निवासी रामवृक्ष यादव की शिनाख्त के लिए कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने के आदेश हाईवे पुलिस को दिए थे। आदेश के अनुपालन में हाईवे पुलिस चार दिन पूर्व चिकित्सकों की टीम लेकर गाजीपुर पहुंची। वहां से ग्राम प्रधान और थाना से पुलिस लेकर गांव में रामवृक्ष के परिवारीजनों की खोजबीन की।

थानाध्यक्ष हाईवे ने बताया कि वहां उसके परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला। बताया कि जवाहरबाग आपरेशन के बाद से गांव में कोई व्यक्ति नहीं है। घरों में ताले लगे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सुनवाई पर कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें