फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में महिला की मौत, बवाल

Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में महिला की मौत, बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में नसबंदी का आपरेशन कराने आई महिला की बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले में दो डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया गया है।
विज्ञापन

 
गुरुवार को सुबह सौंख निवासी अशोक की पत्नी राधा (25) महिला अस्पताल में नसबंदी का आपरेशन कराने आई थीं। दोपहर बाद महिला को आपरेशन थिएटर में बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के साथ ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर चिकित्सक और स्टाफ के हाथ-पैर फूल गए। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। 

अस्पताल में मौजूद परिजनों को जब महिला की मौत की बात का पता लगा तो वो बिफर गए। महिला के परिवारीजन गजेंद्र ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला की मौत की सूचना जैसे ही कस्बा सौंख में पहुंची तो ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह और रविंद्र नरवार भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


अस्पताल स्टाफ के साथ भिड़ंत हो गई। माहौल गरमाता देख चिकित्सकों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इस पर कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। यहां परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में हंगामा किया।

देर शाम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिवारीजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं मृतका के देवर ने डाक्टर अशोक कुमार और ज्योत्सना भाटिया के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऑपरेशन से पहले महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। इसके बाद उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी। हमने काफी नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन महिला को नहीं बचा सके। लापरवाही जैसी बात सही नहीं है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, चिकित्सक, मथुरा

चिकित्सा कार्य में लापरवाही के चलते हमने अपनी बेटी खो दी। ऑपरेशन से पहले मेरी बेटी की जांच करने और बेहोश करने में चिकित्सकों ने लापरवाही बरती है।
भगवान सिंह, मृतका के परिजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें