फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्रों से हटाए खोखे, खोमचे

Wed, 11 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जवाहर बाग
विज्ञापन
जवाहर बाग को खाली कराने के लिए चल रही कवायद में बुधवार को आसपास के क्षेत्रों को साफ करा दिया गया। एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को इसके आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में रखे खोखे आदि हटवा दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को जवाहर बाग की बिजली काटी गई थी। सदर पुलिस ने बुधवार दोपहर इस इलाके में जमे चाय-पानी, टायर पंचर, मोबाइल रिचार्ज आदि के खोखा, खोमचा लगाने वालों यहां से हटाने के लिए माइक से एनाउंस किया।

शाम पांच बजे एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव चार थानों की पुलिस के साथ जवाहर बाग के आसपास के इलाके में पहुंचे गए। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई के उद्देश्य से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसमें जवाहर बाग की कालोनी में बने मकानों की छत से जवाहर बाग में चल रही गतिविधियां देखीं। साथ ही इससे सटी हुई जज कालोनी और सदर पुलिस की सुरक्षा, जवाहर बाग की ओर से सैन्य क्षेत्र में खुले रास्ते और दीवार तोड़कर बनाए गए रास्तों का अवलोकन किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने इन रास्तों को बंद कराने के आदेश किए।

पुलिस ने कराई वीडियो और फोटोग्राफी 
जवाहर बाग के निरीक्षण के दौरान इलाके की पुलिस ने जवाहर बाग कालोनी के मकानों की छत से वीडियो और फोटोग्राफी कराई। कथित सत्याग्रहियों ने भी अधिकारियों के निरीक्षण की वीडियो रिकार्डिंग कराना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस के कैमरे चलते देख कथित सत्याग्रही भागने लगे।

20 को जवाहर बाग मेेेें कूच करने का फैसला
मथुरा। इंटक नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस जवाहर बाग को खाली कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इसे लेकर सर्वदलीय बैठक कर 20 मई को जवाहर बाग कूच करने का फैसला किया है।

लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना प्रदर्शन किया गया। प्रथम दौर की वार्ता सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के साथ असफल रहने के बाद शाम के वक्त एक बार फिर वार्ता में आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने अब तक की गई कार्रवाई से कर्मचारी नेताओं को अवगत कराया। संभावना जताई कि जल्द जवाहर बाग खाली करा लिया जाएगा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह और जिला मंत्री भगवान सहाय सहित अनेक नेता मौजूद रहे। हालांकि इस दरम्यान आपस में विवाद भी हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें