फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश को पड़ोसी आढ़ती ने लुटवाया

Thu, 26 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार देर रात आढ़ती उमेश शर्मा से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार उमेश से लूट उसके पड़ोस के ही आढ़ती सोनू ने कराई थी। सोनू वृंदावन के एक नेता का रिश्तेदार है। मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को दबोचकर लूटी गई स्कूटी और कुछ नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शक्ति नगर महोली रोड निवासी आढ़ती उमेश शर्मा से मंगलवार देर रात हाईवे पर बाइक सवार लुटेरे स्कूटी छीन ले गए। उमेश के अनुसार स्कूटी में चार लाख रुपये थे। हाईवे थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली और हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर इसका खुलासा कर दिया।

पत्रकार वार्र्ता में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने जानकारी दी कि उमेश शर्मा के पड़ोसी आढ़ती कृष्णचंद्र उर्फ सोनू शर्मा ने उमेश को लुटवाने की योजना बनाई थी। लूट के माल में उसने 40 प्रतिशत हिस्सेदारी भी तय की। सोनू ने सकराया निवासी रवि, हरिनारायण और पन्ना निवासी नगला बिहारी सकराया को आढ़ती के बारे में सारी जानकारी दी। पुलिस ने चारों को दबोचकर लूटी गई स्कूटी और 77000 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी पन्ना अन्य आपराधिक वारदातों में भी शामिल रहा है। वृंदावन पुलिस ने उसे जेल भेजा था। सोनू शर्मा वृंदावन के एक नेता का रिश्तेदार है। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को नेता से संबंध होने की दुहाई भी दी।


आढ़ती का हमदर्द बनता रहा सोनू
आढ़ती से लूट कराने के बाद सोनू ने खुद को पीड़ित का हमदर्द साबित करने की पूरी कोशिश की। लूट की घटना के थोड़ी देर बाद ही वह मौके पर पहुंच गया और बुधवार को दर्जनों आढ़तियों को साथ लेकर उमेश शर्मा के साथ एसएसपी से मिलने आया था। उसने मंडी बंद कराने का ऐलान भी कर दिया था।


सर्विलांस की मदद से पकड़े गए लुटेरे
हाईवे पर आढ़ती से लूट की जानकारी कोतवाली के कुछ सिपाहियों को थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लुटेरों के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाकर सुना। इसमें लुटेेरे मंडी इलाके में लूटने की योजना पर बात कर रहे थे। जैसे ही लूट की सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई कोतवाली के सिपाहियों ने वे नंबर ट्रेस किए। लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिलने पर दोनों थानों की पुलिस खुलासे में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें