फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में चली गोली, महिला की मौत

Tue, 31 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैंत चौकी क्षेत्र के नगला मोहर सिंह में मकान बंटवारे को लेकर एक परिवार के लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर फायर कर दिया। यह गोली उस परिवार की महिला को लगी। उपचार के लिए दिल्ली ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नगला मोहर सिंह मे एक ही परिवार के नत्थी और रिंकू के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को करीब 6:30 बजे नत्थी और उसके बेटे रवि का रिंकू से विवाद हो गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने पहले तो रिंकू की पिटाई की और फिर उस पर फायर कर दिया।

इस दौरान गोली बीच में आई रिंकू की पत्नी मीरा (30) को लग गई। गंभीर रूप से घायल मीरा को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद रिंकू के परिवारीजन जैंत चौकी पहुंचे। रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मामले के आरोपी नत्थी, रवि और  बिंशभर को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें