फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक की मौत

Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात आगरा से नोएडा जाने वाले मार्ग एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इससे उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई और साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


आगरा में थाना एत्मादपुर के गांव बुजुर्ग कढ़ेर चावली निवासी डोरीलाल अपने साथी मोहर सिंह निवासी गांव धौर्रा खुर्द कुबेरपुर आगरा के साथ स्कूटी से महावन के गांव नगला गोपी में एक रिश्ते की बात करने गए थे।

जहां से शुक्रवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर लौटते समय गलती से आगरा के बजाय नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर चल दिए। जहां रास्ते में थाना मांट क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की भीम गांव स्थित माइल स्टोन 101 पर उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होने से स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे उस पर सवार दोनों व्यक्ति स्कूटी सहित सड़क पर गिरने से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से मथुरा अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान डोरीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें