फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद रेलवे पुल से गिरा कैंटर

Sat, 10 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाइवे क्षेत्र में बाजना पुल के ऊपर देर रात कैंटर और ट्रैक्टर में टक्कर के बाद कैंटर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव कारौठ निवासी गजेन्द्र (26) पुत्र ब्रजलाल ने ट्रैक्टर लेकर शुक्रवार की रात दिल्ली जा रहा था। दिल्ली में एक कंपनी में उन्होंने अपना ट्रैक्टर लगा रखा था। थाना हाइवे क्षेत्र में बाजना पुल पीछे से आए कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

हादसे में गजेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। कैंटर चालक और क्लीनर चोटिल हो गए। हादसे के बाद दोनों कैंटर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने ट्रैक्टर को सीधा कर गजेंद्र के शव को बाहर निकाला। मामले में गजेन्द्र के भाई जसवंत ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें