फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला हेमराज में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव नगला हेमराज में खेत से जबरन पाइपलाइन डालने का विरोध करने पर दो भाईयों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


गांव आझई निवासी किरोरीलाल (65) का गांव नगला हेमराज नगला जाट के निकट खेत है। किरोरी के खेत से सटा हुआ नगला हेमराज के ठाकुर तेजवीर सिंह और सत्यवीर पुत्रगण मोहकम सिंह के खेत हैं। सत्यवीर और तेजवीर ने कुछ खेत बंटाई पर भी ले रखा है।

फसल की सिंचाई के लिए तेजवीर व सत्यवीर ने चक में एक जगह बोरिंग कराई और पानी ले जाने के लिए किरोरीलाल के खेत से होकर जबरन पाइपलाइन बिछा दी। मंगलवार को सुबह सात बजे किरोरीलाल अपने बेटे मुन्नालाल के साथ पाइपलाइन की शिकायत लेकर सत्यवीर और तेजवीर के यहां गए तो दोनों रास्ते में ट्रैक्टर से आते हुए मिल गए।
विज्ञापन


शिकायत पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि सत्यवीर और तेजवीर ने किरोरीलाल की पीट-पीट कर हत्या कर दी। किरोरी की मौत के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मुन्नालाल ने तेजवीर और सत्यवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें