फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आई मां-बेटे को पीटा

Wed, 03 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू हिंसा और दहेज के मामले में पैरवी और सुनवाई के लिए कोर्ट आई महिला और उसके बेटे पर ससुराल पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


हाईवे क्षेत्र की चैतन्य लोक कालोनी निवासी कुसुम सिंह पुत्री निरंजन सिंह की शादी 2011 में खेड़लीगंज अलवर  राजस्थान निवासी उदयवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह के साथ हुई थी। उदय सिंह बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है। आरोप है कि शादी के दो साल बाद ही कुसुम को उदयवीर सिंह ने घर से निकाल दिया था। मामले में दहेज और घरेलू हिंसा का केस मथुरा कोर्ट में चल रहा है।

मंगलवार को कोर्ट में तारीख थी। कुसुम अपने दो साल के बेटे उज्ज्वल के साथ कोर्ट पहुंची। ससुराल पक्ष से उदयवीर सिंह के पिता भगवान सिंह, भाई हेमेंद्र सिंह और चाचा महावीर सिंह कचहरी आए। आरोप है कि इन लोगों ने कचहरी परिसर में दोपहर 12 बजे कुसुम और उज्ज्वल की पिटाई कर डाली, जिससे मां-बेटा को चोट आईं।
विज्ञापन


सूचना पर सदर और सिविल लाइन पुलिस व आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। मामले में कुसुम की तहरीर पर भगवान सिंह, महावीर सिंह और हेमेंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें