फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस चौकी से खींचकर मार डाला

Tue, 28 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के फरह कस्बे के समीपवर्ती गांव परखम में मंगलवार को दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के एक आरोपियों को गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी से खींच लिया और बाद में पीट-पीट कर मारा डाला। जबकि दूसरे आरोपी को गांव से ढूंढ कर पकड़ लिया और पीट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में जातीय तनाव के हालात हैं। मौके पर पुलिस पीएसी तैनात कर दी गई है। मारा गया आरोपी वाल्मीकि था और इसके बाद पूरी वाल्मीकि बस्ती पर भी हमला हुआ। बस्ती के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पर परखम चौकी इंचार्ज, फरह थाने के इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

मौके पर आईजी, डीआईजी एवं डीएम समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में सीओ प्रीति प्रियदर्शनी को हटा दिया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। बलात्कार और हत्या की घटना से क्त्रसेधित लोगों ने ट्रेन रोकने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


गांव परखम निवासी सवर्ण जाति की कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 वर्ष की बिटिया सोमवार को गाय चराने जंगल में गई थी। शाम को बेटी नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के किसी युवक ने गायब बालिका से गांव के ही बिरजी को बात करते हुए देखने की जानकारी परिवारीजनों को दी तो पुलिस ने बिरजी से पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार, बिरजी ने पुलिस को बताया कि किशोरी से वह नहीं गांव के सोनू और ललुआ वाल्मीकि बात कर रहे थे।

इसके बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी ललुआ को पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे वह टूट गया। उसने बताया कि उसने और सोनू ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है और शव बीकेजीएस इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में पड़ा है।

पुलिस पूछताछ के दौरान ग्रामीण भी चौकी पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पुलिस कस्टडी से आरोपी को छीन लिया और शव बरामद कराने के लिए लेकर चल दिए। झाड़ियों में बालिका का शव बरामद होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस को धक्का देकर आरोपी ललुआ को पीटना शुरू किया। इस बीच पुलिस पूरी तरह बेबस दिखी। भीड़ ने उसे दौड़ दौड़ाकर पीटा। कुछ ही देर में ललुआ की मौत हो गई।

उधर कुछ ग्रामीणों ने दूसरे आरोपी सोनू को गांव में पकड़ लिया और उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृत बालिका के घरवालों को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष से दस लाख रुपये की मदद दी जाएगी। मामले में मृत किशोरी के परिजन की तहरीर पर थाना फरह में किशोरी के साथ गैंगरेप, धारदार हथियार और कपड़े से गला घोंटकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें ललुआ पुत्र रघुवीर और सोनू पुत्र श्यामलाल को नामजद किया गया है। इनमें से ललुआ की भीड़ ने हत्या कर दी है। एसएसपी ने कहा कि ललुआ को चौकी से भीड़ ले गई थी और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सोनू को भी पीटा गाय।

भीड़ ने वाल्मीकि बस्ती में की तोड़फोड़
बालिका की हत्या के आरोपियों के वाल्मीकि बिरादरी से होने के चलते गुस्साई भीड़ ने बस्ती में जमकर तोड़फोड़ की। कई घरों के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने के बाद सामान तोड़ डाला। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बाइक आदि को नुकसान पहुंचाया। दरवाजे और जंगलों को कुल्हाड़ी से काट दिया। बस्ती में रह गई महिलाओं में से ओमी, सोनी और एक अन्य महिला समेत वृद्ध उर्मिला को कमरे के दरवाजे तोड़कर बाहर निकालकर जमकर पीटा गया।

बच्ची का कुर्ती से घोटा गला, मारे चाकू
आरोपी युवकों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी थी। जींस और कुर्ती पहने गायब बालिका का गला हत्यारों ने उसी की कुर्ती से घोटा था, चाकू से भी वार किए। उसके चेहरे पर चाकू के निशान थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें