फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन ने जेई से लगवाई उठक-बैठक

Mon, 22 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता सुरेश चंद नागर ने एक्सईएन विद्युत वितरण खंड कोसीकलां पर अपने कार्यालय में बुलाकर उठक-बैठक लगवाने और विरोध करने पर मारपीट करने और जबरन मुर्गा बनाने के आरोप लगाए हैं। दो दिन तक चुप रहने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत रविवार को अवर अभियंता एसोसिएशन से की है। इस मामले में एसोसिएशन भी उनके साथ खड़ी दिख रही है और सोमवार को यह मुद्दा तूल पकड़ सकता है।
विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले मथुरा में एक आईएएस अधिकारी के  शिक्षक से उठक-बैठक लगवाने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। उक्त अधिकारी को निलंबित भी किया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब उसी तरह का दूसरा मामला सामने आया है। अवर अभियंता सुरेशचंद नागर ने बताया कि अपने क्षेत्र में लक्ष्य से कम पैसा वसूल करने पर उन्हें कार्यालय से अटैच कर रसीद काटने का काम दिया गया था।

वह शुक्रवार को रसीद काट रहे थे, तभी एक्सईएन ने उन्हें अपने कमरे में बुलवाया। वहां पहले से ही दो और लोग बैठे थे। आरोप है कि एक्सईएन ने शराब पीकर कार्य करने का आरोप सुरेश चंद नागर पर लगाया। सुरेश चंद नागर का आरोप है कि जातीय दुर्भावना के चलते उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद सादा कागज पर हस्ताक्षर कराते हुए झूठा फंसाने की धमकी दी थी, इस डर से दो दिन तक तो वह चुप रहे, लेकिन वह अब नहीं डरेंगे। सोमवार को यूनियन पदाधिकारियों के साथ इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संदर्भ में  आरोपी एक्सईएन से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

एसई देहात आरके जैन का कहना है कि वह बांदा में हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी प्रभु नारायण सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनकी कॉल डायवर्ट होकर दक्षिणांचल निदेशक टीएस सोलंकी पर पहुंच रही है। निदेशक के मुताबिक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें