फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी मंदिर से मंत्री के चढ़ाए जेवरात चोरी

Sat, 27 May 2017 12:13 AM IST
मुथुरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
राधारानी मंदिर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और बरसाना के चेयरमैन द्वारा चढ़ाए गए जेवरात चोरी हो गए हैं। इन आभूषणों की कीमत चार लाख से भी अधिक बताई जा रही है। हालांकि जेवरात कब चोरी हुए यह किसी को नहीं पता लेकिन, हो-हल्ला शुक्रवार को ही मचा। इस मामले में मंदिर प्रशासन और सेवायतों पर लगे आरोपों को लेकर बैठी पंचायत में
विज्ञापन


तय हुआ कि पूर्व और मौजूदा सेवायत ही चोरी गए आभूषण बनवाकर मंदिर को देंगे। गायब आभूषणों में 2 सोने के हार, मंगलसूत्र, नथ, चेन, कंगन, झुमके व पाटिया शामिल है।
कस्बे के विश्वविख्यात लाड़िलीजी मंदिर में कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने दो सोने के हार और कस्बे के चेयरमैन बलराज चौधरी ने कुछ माह पूर्व
विज्ञापन


राधारानी को सोने के कंगन चढ़ाए थे। यह आभूषण अचानक गायब हो गए। शुक्रवार को श्रीजी अतिथि भवन में हुई पंचायत में पता लगा कि 21 मई को सेवायत रामभरोसी गोस्वामी ने सेवायत गोकुल, चेतराम व मदन को सेवा पूजा का चार्ज सौंपा था। सेवायत ने मंदिर परिसर में रखे सभी सोने के आभूषण व बर्तनों को अपने चार्ज में ले लिया। चार दिन सेवा करने के

बाद उक्त सेवायतों ने दूसरों को बताया कि उन्हें सोने के कुछ आभूषण नहीं मिले हैं। पंचायत में दोनों सेवायतों को दोषी ठहराया और फैसला सुनाया कि जो भी जेवरात गायब हुए हैं उन्हें चार्ज देने और चार्ज लेने वाले सेवायत ही बनवा कर देंगे। फैसले के बाद सेवायतों ने आभूषण बनवाने का फैसला स्वीकार किया। रामभरोसी गोस्वामी ने कहा कि इस तरह आभूषणों के

गायब होने से कहीं न कहीं मंदिर की सुरक्षा व पुजारियों की लापरवाही सामने आती है। मंदिर के रिसीवर डॉ. कुष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया कि आभूषण गायब होने से जाहिर होता है कि राधारानी के आभूषणों के प्रति सेवायत कितने लापरवाह है। जल्द ही व्यवस्था बना कर राधारानी के आभूषणों पर मंदिर प्रशासन का अधिकार प्राप्त किया जाएगा।

पहले भी गायब हो चुके हैं आभूषण
मंदिर में पहले भी सोने की चंद्रकला, गूंजमाला व सोने के खड़वे भी गायब हो चुके हैं। क्रांति दल के संस्थापक पदम फौजी का आरोप है कि सेवायत जानबूझ कर आभूषण गायब कर देते हैं। बाद में कम कीमत के आभूषण बनवाकर उसकी पूर्ति कर देते हैं। आभूषणों की चोरी करने वाले सेवायतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें