फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरों को पुलिस की क्लीनचिट

Sat, 13 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी के आरोपी लोगों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। डेढ़ दर्जन लाइन तोड़कर करोड़ों का तेल चोरी करने के दो मामलों को छोड़कर जिले की पुलिस ने सभी मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन


मथुरा जिले में रिफाइनरी की मथुरा जालंधर पाइप लाइन, मथुरा गुजरात सलाया, मथुरा मुंबई ब्रिजवासिन पाइप लाइन, मथुरा टूंडला, तथा मथुरा भरतपुर के लिए पाइप लाइन है वहीं बीपीसीएल की मुंबई के लिए छह फुट गहराई में पाइपलाइन बिछी हुई है।

इन पाइप लाइनों में डेढ़ दर्जन बार तेल चोरों ने सेंध लगा उनमें सुराख कर फ्लैंच वाल्व फिट कर लिए। करोड़ों का तेल चोरी कर कुछेक साल में बाइक वाले लक्जरी गाड़ियों के मालिक बन गए। थाना रिफाइनरी, फरह, मगोर्रा, जैंत, हाईवे, कोसीकलां, छाता, वृंदावन के इलाकों से गुजर रही लाइनों में सेंधमारी कर खूब तेल चोरी किया गया। अधिकतर मामलों में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


केवल मॉल गांव में दो माह पहले और मगोर्रा के गांव सौनोंठ में गुजरात सलाया में हुई तेल चोरी में ही पुलिस ने चार्जशीट लगाई। यहां तक कि दस माह पहले थाना हाईवे क्षेत्र की पुष्पांजलि उपवन कालोनी में हुई सेंधमारी के मामले में पुलिस ने जनवरी माह में केस पूरा कर दिया। हाल ही में एसएसपी ने तेल चोरी के मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने को केवल फरह से क्राइम नंबर 181/15 को विवेचना के लिए भेजा गया।


रिफाइनरी कर्मियों का भी संरक्षण
रिफाइनरी की पाइप लाइनों से तेल चोरी में रिफाइनरी अधिकारियों, पाइप लाइन डिवीजन, ऑपरेटिंग विंग, वॉच मैन और मॉनीटरिंग सेल का पूरा संरक्षण रहता है। सेंधमारी के मामलों में हर बार रिफाइनरी के अधिकारियों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद रिफाइनरी अधिकारियों ने कभी पैरवी नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें