फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में मशीन आपरेटर की मौत, हंगामा

Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित बजाज इलेक्ट्रानिक्स में कर्मचारी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिवारीजनों ने कंपनी के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। हाईवे जाम कर दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ की। मृतक के छोटे भाई ने कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ छाता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गौंहारी के निकट हाईवे पर स्थित बजाज इलेक्ट्रानिक्स में ब्रजमोहन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गुहेता दसविसा मशीन आपरेटर के पद पर कार्य करता था। उसकी शिफ्ट शाम सात बजे से रात तीन बजे तक की थी। शुक्रवार सुबह सात बजे की शिफ्ट में गुहेता के कुछ अन्य लोग अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने ब्रजमोहन को बेहोशी की हालत में पाया। वे लोग बाइक से उसे कोसीकलां स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिवारीजन, ग्रामीण और कर्मचारी कंपनी पहुंच गए। ब्रजमोहन के शव को कंपनी के गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कंपनी के अंदर कार्यालय में तोड़फोड़ की। तीन बार हाईवे भी जाम कर दिया। सीओ छाता पियूष सिंह, तहसीलदार अमित गुप्ता, एसएसआई राजेश कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप था कि गुरुवार को रात में तीन बजे के करीब ब्रजमोहन के पेट में दर्द उठा। उसने गेट पर पहुंचकर दवा की मांग की, दवा न होने पर गेट पास बनाए जाने, हास्पिटल पहुंचाने के लिए कहा। उसे न तो दवा दी गई और न ही गेट पास बनाया गया। ब्रजमोहन मजबूर होकर पेट पकड़ कर गेट पर ही बैठ गया। किसी का दिल नहीं पसीजा।

मृतक के छोटे भाई प्रकाश पुत्र महीपाल ने कंपनी के  प्रबंधक के खिलाफ छाता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी के लोग कह रहे हैं कि ब्रजमोहन की हार्टअटैक से मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिजन 15 लाख रुपये, पुत्र को नौकरी और पुत्री की शादी के लिए व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें