फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को पुलिस ने ससुराल से दबोचा

Fri, 05 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सनसनीखेज वारदात करने वाला शातिर बदमाश ससुराल में पकड़ा गया। पुलिस ने युवक के पास से नौ हजार रुपये नकद व तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन


आरोपी के दूसरे साथी को सीओ सिटी ने रामपुर कारखाना से दबोच लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करते थे। आरोपी का संबंध सत्ताधारियों से बताया जा रहा है।

ऐसे में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी कई वारादत में शामिल है। गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब डीएम ऑफिस के पास  एलआईसी एजेंट से लूट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटनी वार्ड नंबर दस के अनिल तिवारी पांच बजे के करीब स्टेशन जाने के लिए निकले थे। इसी बीच अपने को पुलिसकर्मी बताकर कुछ लोगों ने एजेंट की तलाशी ली।

अनिल तिवारी के पास रखा आठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाश लाल रंग की कार में थे।

खबर अखबार में छपी तो शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने शहर के मेहड़ापुरवां में लाल रंग की कार खड़ी होने की सूचना पुुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया।

आरोपी ससुराल में रुका था। जानकारी एसपी को दी गई। उनके निर्देेश पर आरोपी को कोतवाली लाया गया।


पूछताछ में उसने लूट की कई वारदात को कबूल लिया। उसके पास से लोड तमंचा और रुपया मिला।

उसके साथी की तलाश कर रहे सीओ सिटी सुशील सिंह ने शुक्रवार की दोपहर रामपुर कारखाना से एक युवक को दबोच लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीओ ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें