फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग से कन्नौज के कई लोग लापता

Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग से कन्नौज जनपद के कई लोग लापता हो गए हैं। इनके परिवार वाले फोटो लेकर घूम रहे हैं। रामवृक्ष ने जवाहर बाग में अच्छी खासी भीड़ जुटा रखी थी। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से लोग यहां पहुंचे थे। कन्नौज के भी तमाम लोग बताए जा रहें।
विज्ञापन


रामसेवक दुबे (72) भी 27 मई को मथुरा आए थे। रामसेवक के बेटे ओमनारायण दुबे उर्फ संजू दुबे का कहना है कि दिवाकर दुबे नाम का एक व्यक्ति उन्हें झांसा देकर लाया था। परिवार वालों ने कहा भी कि अब उनकी उम्र घर से दूर रहने की नहीं लेकिन कहा गया कि वहां उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सारी व्यवस्थाएं हो रही हैं।

रामसेवक दुबे जवाहर बाग में आ गए थे। जब परिवार वालों को यहां हुई हिंसा की जानकारी मिली तो घर वाले बेचैन हो गए। पहले तो भय के कारण नहीं आए लेकिन जब लोगों ने कहा कि जाकर पहचान कर लो तो वह आ गए। ओमनारायण ने बताया कि कन्नौज जनपद से काफी लोग यहां आए थे। लेकिन अब कहीं पता नहीं चल रहा है। सभी अस्पतालों को भी देख लिया है। पुलिस ने जो मृतकों के फोटो जारी किए हैं उन्हें भी देख लिया है। मगर कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें