फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पूरी होने पर मनोज गोयल को भेजा जेल

Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
विज्ञापन
पांच दिन की रिमांड पूरी होने पर सोमवार को तेल माफिया मनोज गोयल को जेल भेज दिया गया। इन पांच दिनों में क्राइम ब्रांच को केवल चार टैंकर और 100 करोड़ की तेल चोरी संबंधी कागजात ही हाथ लग सके। अब पुलिस इन कागजातों के सत्यापन में जुटी है। 
विज्ञापन


100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में पांच दिन की रिमांड पर आए तेल माफिया मनोज गोयल को लेकर क्राइम ब्रांच फरीदाबाद और आगरा तक ही सीमित रही। इन पांच दिनों में क्राइम ब्रांच केवल चार टैंकर बरामद कर सकी है।

यह टैंकर चोरी के तेल कर सप्लाई के काम में आते थे। इसके अलावा तेल चोरी संबंधी कागजात भी क्राइम ब्रांच ने हथिया लिए हैं। हालांकि  अभी इनका सत्यापन बाकी है। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सोमवार को पांच दिन पूरे होने से पहले शाम 4:30 बजे क्राइम ब्रांच तेल माफिया को जेल लेकर पहुंची। क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है मिले कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


तेल चोरों पर रासुका की तैयारी
 100 करोड़ की तेल चोरी में तेल माफिया मनोज गोयल, भंकरपुर बसैला के रामहरि प्रधान, रवि चौधरी, परसौतीगढ़ी का कुलदीप पाठक और आगरा के तरविंदर सिंह मन्नी सरदार के खिलाफ क्राइम ब्रांच राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही तेल माफियाओं पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

गोपाल शर्मा को मिला अरेस्टिंग स्टे
100 करोड़ की तेल चोरी में शामिल गोपाल शर्मा को अरेस्टिंग स्टे मिल गया है। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। अब मथुरा पुलिस को चिंता सता रही है कि 11 फरार हुए तेल चोर भी अरेस्टिंग स्टे ला सकते हैं। इसके चलते पुलिस अपनी कार्रवाई में तेजी ला रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें