फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठाया, ढाबे पर ले गए और मार दी गोली

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
हाईवे पर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसका दोस्त ही बताया जा रहा है। दोस्त उसे घर से बुलाकर लाया था। दोनों छाता स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन


थाना कोसीकलां के गांव कामर निवासी गजराज सिंह (35) पुत्र जगदीश छाता में हाईवे स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी में काम करता था। उसके साथ ही हाथरस के फतेहपुर के गांव टोड़ीगढ़ निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू भी काम करता था। मंगलवार सुबह जितेन्द्र अपने साथी के साथ गजराज के घर बाइक से पहुंचा। वहां से गजराज को छाता स्थित गिन्नी फिलामेंट कंपनी ले जाने की कहकर ले आया। 

जितेन्द्र और उसका साथी गजराज को हाईवे पर छाता में गोहारी कट के निकट ढाबे पर ले गए। यहां पहले तो उसे चलती बाइक पर ही गोली मारी। बाइक रोककर उसे एक और गोली मारी और सड़क किनारे तड़पता छोड़कर भाग गए। सुबह दस बजे के करीब के इस घटनाक्रम को कई लोगों ने देखा। 
विज्ञापन


ढाबा कर्मचारियों ने छाता पुलिस और 108 एंबुलेेंस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया। शाम चार बजे गजराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।  पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। हालांकि गजराज के परिवारीजन इस बारे में कुछ नहीं कह रहे। मामले में गजराज के पिता जगदीश ने जितेन्द्र सहित चार अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर छाता पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें