फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में चाकू लगने से युवक की मौत

Wed, 13 Jan 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव गौसना में ससुराल आए युवक राजू के सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। युवक के भाई ने ससुराल पक्ष के पांच लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव गौसना निवासी रमेश चंद्र ने अपनी दो बेटी विमलेश और रेखा की शादी तीन साल पहले थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मिट्ठौली निवासी युवक रविंद्र और राजू के साथ की थी। दोनों पर एक-एक बच्चा है। राजू नोएडा में मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व रमेश चंद्र राजू की पत्नी रेखा को गौसना ले आए।

मंगलवार शाम राजू गौसना आया और रेखा को लेकर आने पर हंगामा किया। इसके बाद देर रात संदिग्ध हालात में उसके सीने में चाकू लग गया। ग्रामीणों और ससुरालियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर यमुनापार पुलिस और राजू के परिवारीजन पहुंच गए।
विज्ञापन


राजू के परिवारीजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल में राजू के भाई रविंद्र ने ससुराल पक्ष के पांच लोगाें के विरुद्ध तहरीर दी है। यमुनापार पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें