फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनकुटी हमले के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 08 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली समाज की भजनकुटी पर छह नवंबर की रात में हुए हमले के मुख्य आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते माह छह नवंबर की रात में गांव राजपुर क्षेत्र स्थित प्राचीन भजनकुटी सेवा संस्थान पर कुछ लोगों ने कब्जे की नीयत से हमला कर दिया था। इस दौरान जेसीबी से मकानों को ढहाने के साथ वहां मौजूद साधुआें और महिलाओं की पिटाई की गई।

मामले में भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्णदेवाचार्य ने चामुंडा मंदिर के सेवायत बिहारीलाल को मुख्य अभियुक्त बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने हमले में नामजद आरोपी किशोरी श्याम उर्फ पप्पू टोंटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण सोमवार को ही बिहारीलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया बिहारीलाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस उससे वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें