फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

Thu, 22 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में गैंगवार के दौरान कैदी अक्षय सोलंकी की मौत और आगरा ले जाते समय हाईवे पर राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हत्या के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम कानून व्यवस्था ने दोनों ही मामलों में आम लोगों को बयान और तथ्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


17 जनवरी को दोपहर में करीब 3:30 बजे जिला कारागार में बंदी दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। इसमें बंदी पिंटू उर्फ  अक्षय सोलंकी की मौत हो गई और बंदी राजेश टोंटा, राजकुमार और दीपक मीणा घायल हो गए। इस संबंध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

जिला कारागार में हुई गोलीबारी में घायल बंदी राजेश शर्मा उर्फ  टोंटा की हालत गंभीर होने पर उसे रात में 11:00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रेफर किया गया था। आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे दो कार में सवार 5-6 युवकों ने एंबुलेंस में ताबड़तोड़ फायर करने से घायल बंदी राजेश टोंटा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


अन्य कई व्यक्ति घायल हुए। इस घटना के संबंध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उक्त दोनों प्रकरणों की जांच डीएम राजेश कुमार ने एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा को सौंपी है। इस पर जांच अधिकारी ने आम व्यक्तियों को उक्त दोनों घटनाओं से संबंधित कोई भी साक्ष्य, बयान देने के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 27 में 10 दिन के दौरान जांच अधिकारी के समक्ष सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना बयान दे सकता है।



राजकुमार फिर पहुंचा जेल
जेल में राजेश टोंटा और दीपक वर्मा के बीच गैंगवार में घायल राजकुमार शर्मा को बुधवार की शाम जिला अस्पताल से जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 17 जनवरी को जिला कारागार में हुए गैंगवार में राजेश टोंटा के रिश्तेदार राजकुमार शर्मा भी गोली लगी थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया है कि बुधवार शाम को चिकित्सकों की राय और सुरक्षा के लिहाज से राजकुमार शर्मा को जिला कारागार के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

गैंगवार में शामिल चार को भेजा आगरा जेल
जिला जेल में निरुद्ध टोंटा और मावी के गैंग के चार सदस्यों को बुधवार को अलग-अलग जेल में आगरा भेज दिया गया है। इसमें राजेश टोंटा गैंग के संजू प्रधान और लॉरेंस बॉस को सेंट्रल जेल और ब्रजेश मावी गैंग के दीपक वर्मा और राहुल चतुर्वेदी को जिला कारागार स्थानांतरित किया है। बताया जा रहा है कि टोंटा गैंग के घायल सदस्य राजकुमार शर्मा की सुरक्षा के लिहाज से कैदियों को आगरा भेजा है। बताते चलें कि राजकुमार शर्मा को बुधवार को ही जिला अस्पताल से जिला जेल के अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें