फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस की जतीपुरा में दबिश

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लखनऊ में मथुरा निवासी सराफा कारोबारी अजय कुमार बंसल के घर से हुई लाखों रुपये के आभूषण की चोरी मामले में लखनऊ पुलिस गोवर्धन के जतीपुरा में दबिश दी। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


अजय कुमार बंसल ने बताया कि सुरीर के गांव ढोकलावास निवासी युवक सुरेश उनके यहां काम करता था। 12 नवंबर को सुबह सुरेश गायब हो गया। उन्होंने बताया कि सुरेश 45 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हुआ है। उन्होंने लखनऊ के थाना चौक में सुरेश और अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी दौरान सुरेश की मां तुलसा देवी ने भी उनके विरुद्ध सुरेश को लापता कर देने के आरोप में सुरीर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को पता चला कि चोरी का आरोपी सुरेश जतीपुरा स्थित अपनी मौसी और भरतपुर रिश्तेदारी में भी रुका था। यहां से पुलिस उसकी मौसी के बेटे राधे को थाने ले गई। देर शाम तक लखनऊ पुलिस थाने में थी। जतीपुरा के प्रधान और अन्य ग्रामीण भी थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें