फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलुओं ने लूटा दिल्ली का एसी कारोबारी

Sun, 25 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के संगम बिहार निवासी एसी कारोबारी शकील को झांसे से बुलाकर टटलुओं ने उनके साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिए। शकील सैफी दिल्ली में लाल कुआं एमबी रोड पर सैफी एयरकंडीशनर वर्क्स के नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन


बताए अनुसार कई दिन से राहुल शर्मा नाम का व्यक्ति फोन कर गोवर्धन के नजदीक अपने भवन में 36 एसी फिटिंग कराने की बात कर रहा था। उसने फोन नंबर जस्ट डायल से लेना बताया। शकील के अनुसार वह अपनी कार से रविवार दोपहर पैमाइश करने गोवर्धन पहुंचे और मोबाइल पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने कार गोवर्धन में ही खड़ी कर डीग रोड पर अनाज मंडी पर बुलाया।

यहां से एक बाइक सवार उन्हें लेकर दौसेरस गांव के जंगल में पहुंचा। एक स्थान पर पहले से ही तीन अन्य लोग खड़े थे, वहां रुक गया। उनमें से एक व्यक्ति ने कनपटी पर तमंचा लगा कर जेब में रखा मोबाइल और नकदी छीन लिए।
विज्ञापन


अन्य पैसों की मांग करते हुए पीटने लगे। बाद में एक खेत में धक्का देकर चले गए। शाम को उन्होेंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम बताया। शकील के आनुसार टटलुओं ने उसका मोबाइल फोन और 18000 से अधिक रुपये लूट लिए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें